Scholarship 2023: रॉल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप महिला छात्राओं को दे रही वित्तीय सहायता, 31 अगस्त तक करें अप्लाई

रोल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी शिक्षा में योगदान देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्कॉलरशिप की शुरूआत कर रही है। मेधावी छात्राओं को इस स्कॉलरशिप के जरिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। रोल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप 2023 के लिए 31 अगस्त 2023 तक आवेदन किया जा सकता है।

शिक्षा में अपना योगदान देने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए रोल्स रॉयस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आगे आई है। कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी तहत मेधावी महिला छात्राओं के लिए ‘रोल्स-रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप 2023’ की शुरूआत की गई है। इस स्कॉलरशिप के जरिए इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने वाली छात्राओं को आर्थिक व वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग के बैचलर कोर्स में एडमिशन लेना जरूरी है। 

वहीं जो छात्राएं इंजीनियरिंग कोर्स के फर्स्ट इयर, सेकेंड इयर और थर्ड इयर में पढ़ रही हैं, वह इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। रोल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप 2023 के लिए 31 अगस्त 2023 तक आवेदन किया जा सकता है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आवेदन करने वाले दस्तावेजों के साथ प्राप्त होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

क्वालिफिकेशन

किसी AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग डिग्री कोर्स की शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। 

इंजीनियरिंग में छात्राओं के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर एयरोस्पेस और मरीन इंजीनियरिंग संबंधित विषयों का होना जरूरी है।

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 60% अंक होना जरूरी है।

छात्रा के परिवार की सालाना आय 4 लाख रुपए से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष में आने वाली छात्राएं भी इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं।

वहीं स्कॉलरशिप के लिए एकल माता-पिता, अनाथ और विकलांग छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

स्कॉलरशिप से मिलने वाले लाभ

इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित महिला छात्राओं को 35,000 रुपए की राशि दी जाएगी। 

इस राशि के जरिए छात्राओं को शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाएगी।

इसके साथ ही रोल्स रॉयस इंडिया द्वारा वेबिनार, वन टू वन मेनी मेंटरशिप सत्र आदि में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

वेबिनार के विषय

समय प्रबंधन का महत्व

तनाव से निपटना

विकास मानसिकता और आदतें

प्रेरित रहना

सकारात्मक मनोविज्ञान

कौशल वृद्धि (अंग्रेजी संचार, सीवी लेखन, साक्षात्कार)

व्यक्तित्व विकास

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

कक्षा 10 और कक्षा 12 की मार्कशीट 

पिछले शैक्षणिक वर्ष की मार्कशीट

वर्तमान शैक्षणिक वर्ष प्रवेश प्रमाण

पासपोर्ट के आकार की तस्वीर

आधार कार्ड

छात्रवृत्ति आवेदक का बैंक खाता विवरण

पारिवारिक आय प्रमाण

ऐसे करें आवेदन 

रोल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार बडी4स्टडी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्कॉलरशिप सेक्शन में ‘रोल्स रॉयस उन्नति स्कॉलरशिप 2023’ के लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद अप्लाई पर क्लिक करें।

ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की मदद से खुद को रजिस्टर करें।

इसके बाद आप आवेदन के पेज पर पहुंचेंगे।

अब सारी जानकारी फिल करने फॉर्म सबमिट कर दें।

आप चाहें तो भविष्य के लिए पीडीएफ बनाकर इसे सुरक्षित कर सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *