SBI में पीओ के 2000 पदों पर निकली वैकेंसी: लखनऊ यूनिवर्सिटी में फैकल्टी के पदों पर भर्ती, 1.44 लाख तक मिलेगी सैलरी

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने पीओ के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 27 सितंबर 2023 है। ग्रेजुएशन करने वाले इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

लखनऊ यूनिवर्सिटी ने विभिन्न विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है।

पटना हाईकोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के 36 पदों पर वैकेंसी निकली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर 44,900 रुपए से 1,42,000 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधिशासी अधिकारी और कर व राजस्व निरीक्षक के 85 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2023 है।

कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस परीक्षा-2023 में कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पुरुषों और महिलाओं के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 है।

  • आइए, 5 नौकरियों की डिटेल्ड जानकारी पर 5 ग्राफिक्स के जरिए चलते हैं। 6वें ग्राफिक में करेंट अफेयर्स के 10 सवाल हैं।

आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।

आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *