भोपालPublished: Dec 08, 2022 07:55:57 pm
Friday Santoshi Mata Vrat: माता संतोषी की पूजा जीवन में संतोष का प्रवाह करने वाली मानी जाती है। माना जाता है कि यह धन और वैवाहिक समस्याएं दूर करती है। ध्यान रहे संतोषी माता व्रत का करने के लिए कई नियम हैं, जिनका पालन करना चाहिए।

Santoshi Mata Vrat: सप्ताह के दिनों में से एक शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है इसका कारण ये है कि एक तो यह ज्योतिष के अनुसार भाग्य के कारक शुक्र का दिन है। वहीं इस दिन की कारक देवी स्वयं माता लक्ष्मी है। इसके अलावा यह दिन मां दुर्गा, माता लक्ष्मी और माता संतोषी की पूजा के लिए भी विशेष माना गया है।