भोपालPublished: Dec 09, 2022 08:00:57 pm
– शुक्रवार 09 दिसंबर 2022 से पौष माह शुरू हो गया है जो 07 जनवरी 2023 तक रहेगा । पौष माह का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व होता है, यह माह मुख्य रूप से भगवान विष्णु व सूर्य देव का माना जाता है। इस पौष माह के दौरान कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ऐसे में ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर सभी 12 राशियों पर भी पड़ेगा।

हिंदू पंचांग का दसवां माह पौष (poush month) आज शुक्रवार 09 दिसंबर 2022 से शुरू हो गया है। भगवान विष्णु व सूर्य देव की पूजा के लिए विशेष पौष माह का हिंदू धर्म में काफी अधिक महत्व है। वहीं इस पौष माह (Rashifal of poush month) दौरान होने जा रहे कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों को अत्यधिक प्रभावित (Rashifal of poush month) करता दिख रहा है। इसके तहत पौष माह में पहला परिवर्तन शुक्रवार, 16 दिसंबर को सूर्य देव का धनु राशि में होने जा रहा है, उसके बाद गुरुवार, 29 दिसंबर को शुक्र दिसंबर महीने में दूसरी बार परिवर्तन करते हुए मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसके बाद साल 2023 के पहले दिन यानि रविवार, 1 जनवरी 2023 को देवगुरु मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।