भोपालPublished: Jan 24, 2023 01:59:28 pm
Mahashivratri 2023: हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव की पूजा और व्रत के लिए समर्पित है। भक्त इस दिन शिवरात्रि मनाते हैं, जबकि फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023 ) मनाई जाती है। वैसे तो महाशिवरात्रि मनाने के लिए भक्तों में काफी उत्साह रहता है, मगर इस साल महाशिवरात्रि 2023 पर दुर्लभ संयोग (Rare Coincidence Mahashivratri 2023) बन रहा है, जिससे इसका महत्व बढ़ गया है।

mahashivratri image
महाशिवरात्रि महत्वः धार्मिक ग्रंथों के अनुसार माता सती के आत्मदाह के बाद भगवान शिव ने वैराग्य अपना लिया था, बाद में सृष्टि के कल्याण के लिए आदिशक्ति ने पार्वती अवतार लिया, शिव की प्राप्ति के लिए तपस्या की और फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन भगवान शिव से विवाह किया यानी भगवान शिव पुनः गृहस्थ जीवन में लौटे। महाशिवरात्रि इसी महामिलन का उत्सव है, जिसे भक्त व्रत-उपवास रखकर मनाते हैं। इस दिन भजन कीर्तन भी करते हैं। मान्यता है कि इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है।