Rajasthan: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा का किया निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की बातचीत

Rajasthan

प्रतिरूप फोटो

ANI

विधानसभा के प्रधान सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने देवनानी को विभिन्‍न शाखाओं में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। बयान में बताया गया है कि देवनानी विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों के कक्षों में गये तथा उन्‍होंने सभी से परिचय लिया।

राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने बृहस्पतिवार को विधानसभा का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बातचीत की।
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, देवनानी ने सदन, सचिवालय के विभिन्‍न कक्षों, पुस्‍तकालय, सदन की विभिन्‍न दीर्घाओं और विधानसभा परिसर का अवलोकन कर आवश्‍यक दिशा निर्देश दिये।

विधानसभा के प्रधान सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने देवनानी को विभिन्‍न शाखाओं में किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया।
बयान में बताया गया है कि देवनानी विधानसभा के अधिकारियों व कर्मचारियों के कक्षों में गये तथा उन्‍होंने सभी से परिचय लिया।

देवनानी विधानसभा के पुस्‍तकालय में भी गये। उन्‍होंने कहा कि पुस्‍तकालय का समुचित उपयोग किया जाना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच बार के विधायक देवनानी (75) को सर्वसम्मति से 16वीं राजस्थान विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *