Rajasthan में राहुल गांधी का ऐलान, केंद्र में आई हमारी सरकार तो युवाओं को देंगे 30 लाख सरकारी नौकरियां

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमारे घोषणापत्र में, हमने एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान की है। उन्होंने ऐलान किया कि केंद्र में सरकार आई तो हम 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी, ओबीसी और अल्पसंख्यक भारत की आबादी का लगभग 90% हिस्सा हैं। लेकिन, अगर संस्थाओं और बजट को देखें तो इन लोगों की कोई भागीदारी नहीं है। राष्ट्रपति एक आदिवासी हैं, और जब राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, तो क्या आपने उनका चेहरा टेलीविजन पर देखा था? नहीं, क्योंकि वह एक आदिवासी है। 

राहुल गांधी ने दावा किया कि उन्हें संदेश दिया गया कि आप राष्ट्रपति हो सकते हैं लेकिन आपको राम मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उद्घाटन समारोह में कोई गरीब, बेरोजगार, किसान या मजदूर नहीं था। भारत दो हैं, एक 5% का और एक शेष का। इस दौरान मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों का ख्याल रखा, उनके लिए काम किया। बाबा साहेब आंबेडकर के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को संविधान दिया। आज इसी संविधान की ताकत से जनता को सहूलियत मिल रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश के लिए क्या-क्या काम किए हैं, हम गर्व से बताते हैं। लेकिन..मोदी सरकार ने देश के लिए क्या किया है, भाजपा के लोग इस बारे में कभी बात नहीं करते। भाजपा के लोग सिर्फ आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार करते हैं। क्या इसी दिन के लिए मोदी जी को सत्ता पर बैठाया गया था? इससे पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो सबसे पहले जाति आधारित जनगणना कराई जाएगी और फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी दी जाएगी। मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह नहीं चाहती कि चुनावी बॉण्ड खरीदने वालों के नाम उजागर हों।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *