Rajasthan के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहन का निधन, नेताओं ने संवेदना व्यक्त की

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन का मंगलवार को जोधपुर में निधन हो गया।
सूत्रों के अनुसार गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी (78) का कुछ समय से स्वास्थ्य ठीक नहीं था।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने निधन पर शोक व्यक्त किया।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी की बहन विमला देवी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति दें।’’

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ‘एक्स’ पर लिखा‘‘राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी की बड़ी बहन विमला देवी जी के निधन का दु:खद समाचार मिला है, उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करे।’’

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ‘एक्स’ पर लिखा ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी की बड़ी बहन विमला देवी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। मेरी परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहने का संबल प्रदान करें।’’

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी की बहन विमला देवी कच्छवाह के निधन का समाचार अत्यधिक दुखद है। मैं दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं एवं शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *