Rajasthan के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर का सितम जारी

cold wave in Rajasthan

प्रतिरूप फोटो

ANI

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर शीत दिवस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान न्यूनतम तापमान सिरोही में 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

जयपुर। राजस्थान के ज्यादातर क्षेत्रों में शीतलहर का दौर जारी है। राज्य के विभिन्न स्थानों पर शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। राज्य में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर शीत दिवस दर्ज किया गया। वहीं इस दौरान न्यूनतम तापमान सिरोही में 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। केंद्र के अनुसार सीकर में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री, पिलानी में 5.3 डिग्री, जयपुर में 5.8 डिग्री, अंता में 6 डिग्री, अलवर, चूरू और फतेहपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *