Rajasthan: कमांडो कुलदीप गुर्जर की सैनिक सम्मान के साथ मिली अंतिम सलामी, 4 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

करौली : राजस्थान के करौली जिले का एक जवान शहीद हो जाने की सूचना पर शहीद कंमाडो (Indian army Commando) के गांव मे शौक फैल गया। जैसे ही इसकी खबर फैली तो आसपास के गांवों से लोग जवान के गांव पहुंचने लगे। वहीं प्रशासन की तरफ से उप जिला कलेक्टर सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधियों का पहुंचना शुरू हो गया। शहीद कमांडो को 4 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी।


मिली जानकारी के अनुसार जवान यूपी में आर्मी प्रैक्टिस के दौरान शहीद हो गया। एक दिन पहले पिता से फ़ोन पर हुईं थी। उत्तर प्रदेश के मेरठ में आर्मी प्रैक्टिस के दौरान ब्लास्ट हुआ था। इसमें कमांडो कुलदीप घायल हो गए। इसके बाद जवान ने मिलिट्री अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

LDC भर्ती का Paper Leak करने का आरोपी Forest Guard Bharti में धांधली से भी जुड़ा? 61 दस्तावेज बरामद, पढ़ें क्या है माजरा?

अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ी भीड़

शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ पड़ा। जन सैलाब करौली के तिघरिया के कुलदीप गुर्जर को आखिरी सलामी देने के उमड़ा। बता दें कि भारतीय सेना की सिक्स राजपूत रेजिमेंट में कमांडो शहीद कुलदीप शामिल थे। पार्थिव देह दोपहर उनके गांव तिघरिया पहुंची। यहां तिरंगा यात्रा के साथ हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

शहीद कुलदीप गुर्जर 2010 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होंने सियाचिन,सिक्किम और बीकानेर सहित कई जगह तैनाती हुईं थी। कुलदीप गुर्जर की शादी 2008 में मंजू देवी के साथ हुईं थी। कुलदीप के 2बेटियां और एक 4 साल का बेटा मन्नू है। पति की शहादत की खबर सुन पत्नी मंजू बेसुध हैं।

Viral Video : सामने आया चौंकाने वाला मामला, Bhilwara में इस ठेलेवाले से रोजाना हो रही लूट!

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *