Punjab: जेल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार को लेकर कैदियों ने तोड़फोड़ की, आंसू गैस के गोले दागे गए

jail

प्रतिरूप फोटो

Creative Common

गुरदासपुर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने उप संभागीय मजिस्ट्रेट को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। कथित तौर पर कैदी जेल के कर्मचारियों के दुर्व्यवहार, उचित चिकित्सा उपचार नहीं मिलने और कड़े प्रतिबंधों से परेशान थे।

पंजाब के गुरदासपुर जिले में केंद्रीय जेल के कैदियों ने जेल कर्मचारियों के दुर्व्यवहार से परेशान होकर बृहस्पतिवार को उनपर पथराव किया और तोड़फोड़ की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

अधिकारियों ने बताया कि धारीवाल पुलिस थाने के प्रभारी मनदीप सिंह सलगोत्रा सहित पांच पुलिसकर्मी तथा कुछ कैदी घायल हो गए हैं।
इससे पहले कहा गया था कि जेल में कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई है।

गुरदासपुर के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल ने उप संभागीय मजिस्ट्रेट को घटना की जांच करने का निर्देश दिया है।
कथित तौर पर कैदी जेल के कर्मचारियों के दुर्व्यवहार, उचित चिकित्सा उपचार नहीं मिलने और कड़े प्रतिबंधों से परेशान थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *