
प्रतिरूप फोटो
ANI
एक व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिली थी जो पुलवामा न्यूज नाम से एक फर्जी सोशल मीडिया खाता चला रहा था और कोकेरनाग मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर रहा था।
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आम जनता को भड़काने और सोशल मीडिया पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, शांति बनाए रखने के लिए पुलवामा पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर को गिरफ्तार किया है जो आम जनता को भड़काते हुए आतंकी गतिविधियों का प्रचार कर रहा था।
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिली थी जो पुलवामा न्यूज नाम से एक फर्जी सोशल मीडिया खाता चला रहा था और कोकेरनाग मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों के वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर रहा था।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़