
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
नोएडा में यही दम 82.20 रुपए प्रति किलो गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में 81.20 रुपए प्रति किलो हो चुके हैं। आंकड़ों की माने तो सीएनजी की कीमतों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है जो महज 20 दिनों के अंतराल में देखने को मिली है।
दिल्ली एनसीआर के लोगों को महंगाई का एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके यानी नोएडा और गाजियाबाद में गुरुवार की सुबह सीएनजी के दामों में इजाफा हो गया है। सीएनजी की नई कीमतें गुरुवार से ही लागू हो गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की माने तो दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में सीएनजी की कीमतों में ₹1 प्रति किलो के हिसाब से इजाफा किया गया है।
बता दें कि सीएनजी के दामों के बढ़ने के बाद एक बार ट्रांसपोर्टेशन और रोजमर्रा की चीजों में बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसा होने से आम जनता की जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ेगा। गुरुवार को सीएनजी की कीमतों में आए बदलाव की बात नहीं डर के हिसाब से सीएनजी की कीमत 76.59 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। नोएडा में यही दम 82.20 रुपए प्रति किलो गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में 81.20 रुपए प्रति किलो हो चुके हैं। आंकड़ों की माने तो सीएनजी की कीमतों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी हुई है जो महज 20 दिनों के अंतराल में देखने को मिली है।
नवंबर में देखने को मिली थी बढ़ोतरी
गुरुवार को ही बढ़ोतरी से पहले 23 नवंबर को भी दिल्ली एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ था। उसे दौरान सीएनजी की कीमत ₹1 प्रति किलो के हिसाब से बढ़ गई थी जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी के दाम 75.59 रुपए प्रति किलो पहुंच गए थे। नोएडा में 80.20 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 81.20 रुपए प्रति किलो ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 80.20 रुपए पहुंचे थे।
जानकारी के लिए बता दें कि नेचुरल गैस को कंप्रेस कर सीएनजी का निर्माण होता है। आमतौर पर इसका उपयोग ऑटोमोबाइल्स में ईंधन के तौर पर किया जाता है। इसके अलावा घरों और इंडस्ट्री की किचन में भी पाइप के जरिए सीएनजी की सप्लाई होती है, जिसका उपयोग कुकिंग में होता है।
अन्य न्यूज़