President Murmu ने प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की

President Murmu

ANI

मुर्मू ने उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह को संबोधित भी किया और ओडिशा में जन्मे नौकरशाह पी के मिश्रा को सम्मानित किया। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास भी मौजूद रहे, जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को उत्कल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा को डी लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया।

मुर्मू ने उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह को संबोधित भी किया और ओडिशा में जन्मे नौकरशाह पी के मिश्रा को सम्मानित किया। इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास भी मौजूद रहे, जो विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि यह डिग्री पी के मिश्रा के असाधारण नेतृत्व, सार्वजनिक सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और भारतीय प्रशासनिक सेवा की उन्नति में उनके गहन योगदान को एक उपयुक्त मान्यता है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1972 बैच के गुजरात कैडर के अधिकारी मिश्रा ने सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *