
प्रतिरूप फोटो
ANI
पुलिस ने कहा कि बुधवार शाम जामताड़ा जिले के कलझरिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। मुर्मू ने एक्स पर लिखा, झारखंड के जामताड़ा जिले में हुई रेल दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को झारखंड के जामताड़ा जिले में एक ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
पुलिस ने कहा कि बुधवार शाम जामताड़ा जिले के कलझरिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।
मुर्मू ने एक्स पर लिखा, झारखंड के जामताड़ा जिले में हुई रेल दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़