Portugal vs Switzerland: नॉकआउट में आएगा Cristiano Ronaldo का तूफान

FIFA World Cup में आज राउंड-16 के मुकाबले में पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच भिड़ंत होगी। ये मैच लुसेल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच कही भी हो एक खिलाड़ी हमेशा चर्चा में रहता है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर इस बार भी काफी बातें हो रही हैं। कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि रोनाल्डो में अब वो पहले वाली बात नहीं रही। उनपर उम्र हावी हो गया है। लेकिन रोनाल्डो हमेशा से बड़े मैच के खिलाड़ी रहे हैं। जब टीम को उनकी जरुरत होती है वो डिलिवर करते हैं।

पांचवां फीफा वर्ल्ड कप खेल रहे हैं रोनाल्डो 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने कंधे पर पुर्तगाल की फुटबॉल टीम को 20 साल ढोया है। ये उनका पांचवां फीफा वर्ल्ड कप है। उनके रिकॉर्ड उनके क्लास और कौशल की गवाही देती है। पुर्तगाल के लिए रोनाल्डो 118 गोल किए हैं। रियल मैड्रिड से लेकर मैचेस्टर यूनाइटेड ये क्लब उनकी महानता के गवाही देती है।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नॉकआउट के लिए बचाया!

कतर में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में अभी तक लीग के मैचों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने सेप में नहीं नजर आएं हैं। कह सकते हैं रोनाल्डो अभी तक प्रतिभा से न्याय नहीं कर सके हैं। अब उनकी बारी है। रोनाल्डो टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में गोल किया था। पांच वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। लेकिन इसके बाद वह गेंद को नेट में डालने में सफल नहीं रहे। शायद उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नॉकआउट मैचों के लिए बचा कर रखा। वर्ल्ड कप में उन्होंने कुल आठ गोल किए हैं लेकिन इसमें से कोई भी गोल नॉकआउट चरण में नहीं हुआ है। पांच बार फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए रोनाल्डो संभवत: अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे हैं और वह इसमें खिताब से कम कुछ भी नहीं चाहेंगे।

आंकड़ें देती हैं उनकी महानता की गवाही

आंकड़े उसके मूल्य को साबित करते हैं। विश्व कप क्वालिफाइंग राउंड में रोनाल्डो ने किसी भी अन्य पुर्तगाली खिलाड़ी से अधिक खेला। वो मैदान पर 810 मिनट रहे। उन्होंने सबसे अधिक गोल भी किए। पिछले साल यूरो कप में वह पांच गोल के साथ संयुक्त शीर्ष स्कोरर थे।

फीफा विश्व कप में आज का दूसरा मैच पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के बीच है। इस मैच में दुनिया का ये दिग्गज प्लेयर कमाल करने के इरादे से उतरेगा। काइलिन एम्बाप्पे, नेमार और मेसी गोल के बाद अब बारी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शो की है।

 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *