12:06 PM, 18-Dec-2023
‘हमने काशी जैसे जीवंत सांस्कृतिक केंद्रों का आशीर्वाद लिया’
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने कभी भौतिक उन्नति को भौगोलिक विस्तार और शोषण का माध्यम नहीं बनने दिया। भौतिक प्रगति के लिए भी हमने आध्यात्मिक और मानवीय प्रतीकों की रचना की। हमने काशी जैसे जीवंत सांस्कृतिक केंद्रों का आशीर्वाद लिया।
12:05 PM, 18-Dec-2023
दिव्य संदेश चित्रों के जरिये उकेरे: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि स्वर्वेद मंदिर भारत के सामाजिक और आध्यात्मिक सामर्थ्य का एक आधुनिक प्रतीक है। इसकी दीवारों पर स्वर्वेद को बड़ी सुंदरता के साथ अंकित किया गया है। वेद, उपनिषद, रामायण, गीता और महाभारत आदि ग्रन्थों के दिव्य संदेश भी इसमें चित्रों के जरिये उकेरे गए हैं। इसलिए ये मंदिर एक तरह से अध्यात्म, इतिहास और संस्कृति का जीवंत उदाहरण है।
12:02 PM, 18-Dec-2023
‘आज स्वर्वेद मंदिर बनकर तैयार होना, इसी ईश्वरीय प्रेरणा का उदाहरण’
पीएम मोदी ने कहा कि संतों के सानिध्य में काशी के लोगों ने मिलकर विकास और नवनिर्माण के कितने ही नए कीर्तिमान गढ़े हैं। सरकार, समाज और संतगण सब साथ मिलकर काशी के कायाकल्प के लिए कार्य कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज स्वर्वेद मंदिर बनकर तैयार होना, इसी ईश्वरीय प्रेरणा का उदाहरण है। ये महामंदिर महृषि सदाफल देव जी की शिक्षाओं और उनके उपदेशों का प्रतीक है। इस मंदिर की दिव्यता जितना आकर्षित करती है, इसकी भव्यता हमे उतना ही अचंभित भी करती है
11:57 AM, 18-Dec-2023
‘इस महायज्ञ की हर एक आहूति से विकसित भारत का संकल्प और सशक्त होगा’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस पावन अवसर पर यहां 25 हज़ार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। मुझे खुशी और विश्वास है कि इस महायज्ञ की हर एक आहूति से विकसित भारत का संकल्प और सशक्त होगा।
#WATCH वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इस पावन अवसर पर यहां 25 हज़ार कुंडीय स्वर्वेद ज्ञान महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। मुझे खुशी और विश्वास है कि इस महायज्ञ की हर एक आहूति से विकसित भारत का संकल्प और सशक्त होगा।” https://t.co/E4J9Yvd0JN pic.twitter.com/uCHYU7DL60
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 18, 2023
11:56 AM, 18-Dec-2023
;विरासत और विकास की पटरी पर आज भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है’
स्वर्वेद महामंदिर के उद्घाटन के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत दोहे के साथ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर बार की तरह इस बार का भी काशी प्रवास सुखद रहा। उन्होंने कहा कि विरासत और विकास की पटरी पर आज भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। काशी में स्वर्वेद मंदिर के लोकार्पण में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
11:50 AM, 18-Dec-2023
अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में कहा कि आज हर भारतीय गौरव महसूस कर रहा है क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath in Varanasi says, “…Today, every Indian is feeling proud as Ram Temple is getting constructed in Ayodhya.” pic.twitter.com/xkZEroEUee
— ANI (@ANI) December 18, 2023
11:02 AM, 18-Dec-2023
सात मंजिला स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन
पीएम मोदी ने 180 फीट ऊंचे सात मंजिला स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया। यह मंदिर दुनिया का सबसे अनोखा मंदिर है। स्वर्वेद महामंदिर की संगमरमरी दीवारों पर स्वर्वेद के चार हजार दोहे लिखे हैं। 19 साल तक लगातार छह सौ कारीगर, दो सौ मजदूर और 15 इंजीनियर की मेहनत आज महामंदिर के पूर्ण स्वरूप में साकार हो चुकी है। हालांकि मंदिर का प्रथम तल ही आम लोगों के लिए खुलेगा और इसे पूरी तरह शुरू होने में दो साल का समय और लगेगा। इसे आज से पीएम नरेंद्र मोदी ने आम जनता को समर्पित किया।
10:41 AM, 18-Dec-2023
पीएम नरेंद्र मोदी उमरहा पहुंचे
पीएम नरेंद्र मोदी उमरहा पहुंच गए हैं। वे स्वर्वेद महामंदिर में यज्ञ के समापन में शामिल होने के बाद करीब 11:30 बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन करेंगे।
10:13 AM, 18-Dec-2023
वंदे भारत को हरी झंडी
पीएम मोदी वाराणसी को नई दिल्ली से जोड़ने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उत्तर रेलवे द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि वाराणसी और नई दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर 2:15 बजे हरी झंडी दिखाएंगे, भगवा रंग की है। इसमें कई विशेषताएं हैं। रेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि यह भगवा रंग की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है जिसे रेल मंत्रालय देश में लॉन्च करने जा रहा है।
10:01 AM, 18-Dec-2023
10,903 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह खंड
दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से न्यू भाऊपुर जंक्शन खंड का उद्घाटन ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। 10,903 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह खंड दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित है जो उत्तर प्रदेश के चंदौली, मिर्ज़ापुर, प्रयागराज, कौशांबी, फ़तेहपुर, कानपुर नगर और कानपुर देहात जैसे जिलों से होकर गुजरता है। यह गलियारा झारखंड और पश्चिम बंगाल के कोयला क्षेत्रों, जैसे ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को उत्तरी भारत के बिजली संयंत्रों से जोड़ता है।
09:43 AM, 18-Dec-2023
ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के खंड का लोकार्पण
लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के नए दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से न्यू भाऊपुर जंक्शन तक 402 किमी लंबे खंड को समर्पित करेंगे।
09:30 AM, 18-Dec-2023
बाबा काल भैरव मंदिर में सीएम योगी ने किए दर्शन पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। बाबा काल भैरव मंदिर में भी सीएम ने दर्शन पूजन किए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान साथ में रहे। काशी विश्वनाथ मंदिर में केशव मौर्य ने दर्शन पूजन किए।
09:23 AM, 18-Dec-2023
10:45 बजे प्रधानमंत्री स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे पीएम मोदी
सुबह करीब 10:45 बजे प्रधानमंत्री स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे। यहां यज्ञ के समापन में शामिल होने के बाद करीब 11:30 बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब 1 बजे सेवापुरी के बरकी गांव में प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने से पहले वे 19,150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
09:05 AM, 18-Dec-2023
विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे पीएम
पीएम अपने संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाके सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेंगे। काशी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रमों को देखने के बाद, वह कार्यक्रम के विजेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वह विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे।
08:58 AM, 18-Dec-2023
PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी ने की अपील, देश में बने सामान का करें प्रयोग; आज काशी का मतलब विकास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी दौरे के दूसरे दिन आज प्रदेश की जनता को 19, 150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसी के साथ पीएम मिशन-2024 का शंखनाद करते हुए बरकी में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह कालभैरव मंदिर में दर्शन किए। फिर, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। पीएम मोदी सर्वेद मंदिर का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के आने को लेकर सर्वेद मंदिर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।