Numerology horoscope of 5 december 2022 | Numerology 05 December 2022: इन तिथियों पर जन्में लोगों को होगा प्रबल लाभ

मूलांक 1: दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बदलाव संभव। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां के अलावा व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। उचित होगा की प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। मन में भविष्य को लेकर चिंता के बीच परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता जबकि अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त होने की संभावना है।

मूलांक 2: खुशनुमा दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहने के साथ ही साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। अधिकारियों का सानिध्य मिलने के अलावा नई योजनाओं पर कार्य शुरु हो सकता है। व्यापार में लाभ के मौकों के बीच परिवार में खुशियां छाईं रहेंगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के साथ ही स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

मूलांक 3: दिन सामान्य है। कार्यक्षेत्र और व्यापार का वातावरण आपके अनुकूल न रहने से कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्यों में दिक्कत आने की संभावना है। व्यापार में कुछ लाभ के अवसर होने के बावजूद प्रतिस्पर्धा को लेकर सतर्क रहें। व्यापारिक यात्रा की संभावना के बीच परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

मूलांक 4: उपलब्धियों भरा दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग के अलावा अधिकारियों का भी सानिध्य मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरु करने के साथ ही नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। घर में खुशियों का वातावरण और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मूलांक 5: उतार चढ़ाव भरा दिन रहेगा। कार्यों में बाधाओं की संभावना के बीच नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से बचें। विरोधियों के सक्रिय होने की आशंका के बीच विवादों से दूर रहें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ने के साथ ही परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता के साथ ही गले के रोग को लेकर खास सतर्क रहें।

मूलांक 6: सामान्य दिन रहेगा। आपके अनुकूल कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण रहेगा। धन लाभ के अवसर के साथ ही व्यापार में उन्नति मिलने की संभावना है। सामाजिक ख्याति में वृद्धि के बीच व्यवहार में सौम्यता रखें। परिवार के सहयोग के चलते दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें वरना पेट के रोग से परेशान हो सकते हैं।

मूलांक 7: खुशियों भरा दिन रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य शुरु कर सकते हैं। विरोधियों पर विजय मिलने के बावजूद उचित होगा कि विवादों से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलने के साथ ही अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन संभल कर चलाएं।

मूलांक 8: मिला जुला दिन रहने की आशा है। भाग्य का साथ कार्यक्षेत्र और व्यापार में कम मिलने की संभावना है। व्यापारिक यात्रा संभव है। धन लाभ के अवसर मिलने के बावजूद प्रतिस्पर्धा से दूर रहना लाभकारी रहेगा। संयम के बीच किसी भी कार्य को अधूरा छोड़ने से बचें। परिवार का सहयोग मिलने के अलावा सेहत का ध्यान रखें।

मूलांक 9: आपका दिन सामान्य रहेगा। विरोधियों की सक्रियता के चलते कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण कम ही अनुकूल रहेगा। विवादों से दूर रहने के साथ ही नई योजनाओं अभी टालें। जोखिम भरे मामलों पर अभी निर्णय न लें। महत्वपूर्ण मामलों किसी अनुभवी से सलाह के पश्चात ही निर्णय लें। परिवार में किसी की सेहत को लेर मानसिक तनाव हो सकता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *