Navratri 2023: clothes these colors Navratri Puja wear for happiness | Navratri 2023: इन रंगों के कपड़े पहन करें नवरात्रि पूजा, माता दुर्गा खुशियों से भर देंगी घर

locationभोपालPublished: Mar 18, 2023 07:25:19 pm

चैत्र नवरात्रि (Navratri 2023) 22 मार्च से शुरू हो रही है। इस दिन से नौ दिनों तक भक्त माता के विभिन्न स्वरूपों की पूजा करेंगे। इसमें भक्त माता आदिशक्ति को प्रसन्न करने के लिए उनको प्रिय पुष्प, प्रिय भोग अर्पित करेंगे। जानकारों का कहना है कि कुछ विशेष रंग भी माता के अलग-अलग स्वरूपों के प्रमुख गुण के आधार पर प्रिय होते हैं, ऐसे में भक्त इन दिनों माता की पसंद के रंग के अनुरूप वस्त्र पहनकर (माता की पसंद के अनुरूप खुद को ढालकर) पूजा अर्पित करें तो माता प्रसन्न होकर खुशियों से घर भर देती हैं।

mata_durga.jpg

colors for Navratri Puja

पहला दिनः नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा होती है। इस दिन भक्त को पीले रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजा करनी चाहिए। पीला रंग उत्साह और प्रसन्नता भी लाता है, जो भक्त के जीवन पर असर डालता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *