Navi Mumbai में नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोप में मामा गिरफ्तार

 महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 15 वर्षीय भांजी से दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, नवी मुंबई के नेरुल इलाके का रहने वाला 34 ‍वर्षीय आरोपी नाबालिग लड़की का मामा है।
नेरुल थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने चार अक्टूबर 2023 को अपने घर में नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।

उन्होंने बताया कि लड़की ने बाद में कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का शिकायत की, जिसके बाद उसे मुंबई के निकट गोवंडी इलाके के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के अधिकारियों ने नेरुल पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सं‍बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *