National Youth Day:  आगरा कॉलेज के प्राचार्य बोले- स्वामी विवेकानंद के संदेश बदल सकते हैं देश की तस्वीर

birth anniversary of Swami Vivekananda symposium organized by cadets of NCC Army Wing in seminar hall

एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को आगरा कॉलेज के सेमिनार हाल में एनसीसी आर्मी विंग के कैडेट्स ने विचार गोष्ठी का आयोजन किया। विषय ”स्वामी विवेकानंद के संदेश व उभरता भारत” रहा। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ल ने कहा कि युवा स्वामी विवेकानंद के संदेश को आत्मसात कर लें तो वह देश की तस्वीर बदल सकते हैं।

प्रो. शुक्ल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने देश की सोई हुई तरुणाई को जागृत करने का काम किया। आज के हमारे युवा जिस उम्र में अपने कॅरिअर को बनाने के बारे में सोचते हैं, स्वामी विवेकानंद ने उस उम्र में विश्वभर में देश की अध्यात्म शक्ति काे पुनर्स्थापित कर दिया था। कंपनी कमांडर कैप्टन अमित अग्रवाल ने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए तैयार है। वित्त, अंतरिक्ष, शिक्षा, चिकित्सा, तकनीकी, विज्ञान, अध्यात्म, कृषि आदि क्षेत्रों में विश्व में अग्रणी राष्ट्र है। स्वामी विवेकानंद ने युवाओं को जागृत करने का काम किया। देश से अस्पृश्यता समाप्त करने के लिए देशवासियों को प्रेरित किया।

संचालन सीनियर अंडर ऑफिसर मनस्वी चौधरी ने और अंडर ऑफिसर तारूशी सारस्वत ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सार्जेंट प्रिया ने अतिथियों का स्वागत किया। डाॅ. आनंद पांडेय, प्रतीक मिश्रा, प्रकाश, अनु, प्राची, मोनिका, आशीष यादव, नीलोफर, लक्ष्मी सिंह आदि कैडेट्स ने व्यवस्थाएं संभालीं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *