Mumbai में पटकथा लेखिका से छेड़छाड़ के आरोप में सैलून कर्मचारी गिरफ्तार

salon

प्रतिरूप फोटो

Creative Common

महिला तुरंत खार पुलिस थाने गई और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई के खार इलाके में पटकथा लेखिका से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक सैलून के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक लेखिका (22) सैलून में मालिश कराने के लिए गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी दीपक कुमार मिश्रा (41) ने शनिवार रात महिला की मालिश करते समय उसे कथित तौर पर गलत तरीके से छुआ।
उन्होंने बताया कि महिला तुरंत खार पुलिस थाने गई और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *