MP Weather Update: एमपी में ठंड के तेवर पड़ रहे नरम, रात के तापमान में हो रही बढ़ोतरी

भोपाल: एमपी (MP Weather news) में अभी लोगों को ठंड से राहत है। रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से ठंड कम है। वहीं, सुबह में धुंध भी रह रही है, जिसकी वजह से सूर्योदय देर से हो रही है। वहीं, दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। ऐसे में कड़ाके की ठंड से एमपी में राहत है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अभी मौसम के तेवर नरम ही रहेंगे। आने वाले कुछ दिनों के बाद ठंड में गिरावट हो सकती है। साथ ही बादल छंटने के बाद तापमान में ज्यादा कमी आएगी।

रात में भी ज्यादा ठंड नहीं


मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर भारत में पहुंचे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण शहर में मौसम बदल गया है। रात में तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। 24 दिन बाद भोपाल में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दो तीन दिनों तक ऐसी स्थिति रह सकती है। वहीं, हवाओं के कारण हल्की ठंड रही है लेकिन परेशानी ज्यादा नहीं थी।

12 दिसंबर से ठंड की उम्मीद

पूर्वानुमान के अनुसार 12 दिसंबर से उत्तर भारत में सर्द हवाएं चलने की उम्मीद हैं। सर्द हवाओं की वजह से एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि 8 दिसंबर को उत्तर भारत में पश्चिम विक्षोभ दस्तक देगी। इसके प्रभाव से उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी शुरू होगी। साथ ही मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलेंगी। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होगी। इसके बाद प्रदेश में न्यूनतम तापमान छह से सात डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है।

इसे भी पढ़ें
MP Weather Forecast Today: एमपी में सर्दी पर ‘ब्रेक’, कड़ाके की ठंड से पहले के हैं ये बड़े संकेत

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *