MP Fog Alert: एमपी में कोहरे ने दस्तक दे दी है। कोहरे की वजह से दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्के और मध्यम कोहरे की चेतावनी जारी की है। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी है।

दिन में छाया रहा कोहरा
मंगलवार को प्रदेश में सीजन का पहला कोहरा छाया रहा है। ग्वालियर में सुबह दृश्यता घटकर 800 मीटर रह गई। राज्य में कुछ स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जबकि राज्य में तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। भोपाल में दृश्यता 1200 मीटर रही है। दिन के तापमान में गिरावट है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यह बदलाव पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव और बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव क्षेत्र के कारण हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसा ही मौसम एक दिन और रहने की उम्मीद है।
भोपाल में तीन डिग्री लुढ़क गया तापमान
राजधानी भोपाल में मंगलावर को सामान्य से कम दिन का तापमान रेकॉर्ड किया गया है। दिन में मंगलवार को 25.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शहर में हवा की दिशा उत्तर की ओर थी और औसत हवा की गति आठ किमी प्रति घंटा थी। राज्य में सबसे कम तापमान नौगांव में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
ग्वालियर-चंबल में घने कोहरे की चेतावनी
पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को राजधानी भोपाल में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। दिन और रात में 26 और 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, हवा की औसत गति 12 किमी प्रति घंटा रहेगी। प्रदेश पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने ग्वालिय, दतिया के अलावा चंबल संभाग में हल्के से मध्यम कोहरे की चेतावनी जारी की है।
इसे भी पढ़ें
आसपास के शहरों की खबरें
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप