MP Cold Wave Alert: एमपी में शीतलहर कब से चलेगी? अभी पचमढ़ी और नौगांव सबसे अधिक ठंडा

MP Cold Wave Alert: एमपी में अभी कड़ाके की ठंड से राहत है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में सप्ताह के अंत से ठंड बढ़ सकती है। अभी पचमढ़ी और नौगांव में सबसे अधिक ठंड है। इसके साथ ही प्रदेश में अलग से कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।

 

bhopal chill weather
भोपाल में ठंड
भोपाल: शहर में दिन और रात का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा (MP Weather News) रहा है। ऐसा ही नजारा राज्य के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिला है। इस सप्ताह के मध्य तक तापमान सामान्य से नीचे आ सकता है। मौसम विभाग भोपाल मंडल के अधिकारियों ने कहा कि इससे रात के तापमान में कमी आएगी, जबकि सिस्टम साफ होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। अधिकारियों ने कहा कि अंडमान के समंदर में एक कम दबाव का क्षेत्र भी है, जिसकी वजह से राज्य में बादल हैं।

सामान्य से अधिक है तापमान

भोपाल में शनिवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि रात का तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह भी सामान्य से एक डिग्री अधिक है। शहर में हवा की दिशा दक्षिण पूर्व थी और हवा की औसत गति 10 किमी प्रति घंटा थी। पचमढ़ी में रात का तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा है।


आज साफ रहेगा मौसम

पूर्वानुमान में बताया गया है कि रविवार को भोपाल में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा। हवा की औसत गति 12 किमी प्रति घंटा रहेगी। दिन में 28 और रात में 12 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि राज्य में शुष्क मौसम रहेगा। मौजूदा स्थिति में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। राज्य में कहीं भी मौसम की चेतावनी जारी नहीं की गई है। सप्ताह के अंत तक प्रदेश में तापमान में बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बादल छंटते ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें
MP Weather Forecast: अगले सप्ताह से बदलेगा एमपी में मौसम का मिजाज, अभी ठंड के तेवर हैं ठंडे

आसपास के शहरों की खबरें

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *