Mizoram Election 2023: मिजोरम में प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरने को तैयार ZPM, जानिए कैसे मिलेगी सत्ता

ZPM Mizoram

Prabhasakshi

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 7 नवंबर 2023 को मतदान होने हैं। ऐसे में सभी मुख्य राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) राज्य की सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।

मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए आगामी 7 नवंबर 2023 को मतदान होने हैं। ऐसे में सभी मुख्य राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) राज्य की सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। वहीं राज्य में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। बता दें कि ZPM ने सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। वहीं पार्टी के नेता लालडुहोमा सेरचिप निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इसी सीट से उन्होंने उपचुनाव में जीत हासिल की थी।

द्विध्रुवीय मुकाबला

ऐसे में मुख्य मुकाबला कांग्रेस, MNF और ZPM के बीच माना जा रहा है। बता दें कि ZPM पिछले चुनाव से ठीक पहले छह दलों के गठबंधन के रूप में उभरा था। वहीं बाद में यह एक इकाई के रूप में उभरा था। इस पार्टी ने शहरी क्षेत्रों में राजनीतिक प्रमुखता हासिल कर ली है। वहीं इस बार के विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व को पूरे राज्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। ऐसे में माना जा रहा है कि मिज़ोरम में सत्तारूढ़ MNF और मुख्य विपक्षी ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट के बीच बड़े पैमाने पर द्विध्रुवीय मुकाबला होने जा रहा है।

विपक्षी दल के रूप में उभरी ZPM

हांलाकि ZPM के रूप में बढ़ते विरोध के साथ सत्ता विरोधी लहर का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पिछली बार 8 सीटें जीत कर मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरी ZPM को पहली बार सत्ता में आने की उम्मीद है। पार्टी के इस आत्मविश्वास का पता इस बात से भी लगाया जा सकता है कि नगरपालिका चुनावों में पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल किया था। इतने आत्मविश्वास के बाद भी पार्टी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का समर्थन पाना एक कमजोर कड़ी बना हुआ है। क्योंकि पिछली बार पार्टी ने जो 8 सीटे जीती थीं, उनमें तुइरियाल विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर सभी शहरी निर्वाचन क्षेत्र थे।

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *