Mizoram में बोले Rajnath Singh, मोदी सरकार में हो रहा पूर्वोत्तर का विकास, कांग्रेस पर साधा निशाना

Rajnath singh

ANI

भाजपा नेता ने कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस का शासन था तो मिजोरम और उत्तर पूर्वी राज्य न केवल दूर थे बल्कि हमारे दिलों से भी दूर थे। मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद पूर्वोत्तर का तेजी से विकास हुआ है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मिजोरम में हैं। मिजोरम विधानसभा चुनाव को लेकर वह प्रचार के लिए पहुंचे है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं 20 सालों से भी अधिक समय से मिजोरम और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों का दौरा करता रहा हूं। कनेक्टिविटी की समस्या को बड़े ही नजदीक से मैनें देखा है। उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि नार्थ-ईस्ट के राज्यों की सभी राजधानियों तक पहुंचने के लिए कोई सीधा मार्ग नहीं था। आज हालात एकदम बदल गए हैं। आज हर नार्थ-ईस्ट राज्य में देश की राजधानी दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी है, क्योंकि हर राज्य को आज एयरपोर्ट से जोड़ दिया गया है।

भाजपा नेता ने कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस का शासन था तो मिजोरम और उत्तर पूर्वी राज्य न केवल दूर थे बल्कि हमारे दिलों से भी दूर थे। मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के सत्ता में आने के बाद पूर्वोत्तर का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि 2014 में, उत्तर पूर्व में 8 हवाई अड्डे और 1 जलमार्ग थे, अब 17 हवाई अड्डे और 18 जलमार्ग हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले पूरे देश में केवल 7 AIIMS थे, यहां पूरे नार्थ-ईस्ट में एक भी AIIMS नहीं था। मोदीजी ने 16 नये AIIMS खोलने का फैसला किया और इनमें से एक तो नार्थ-ईस्ट में गुवाहाटी में खुल गया है। मिजोरम में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए विश्व बैंक के साथ 327.76 करोड़ रुपये का समझौता किया है। मिजोरम के लोगों की जीवन की सुरक्षा के लिए, यहां के कुल 4.46 लाख नागरिकों को आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए गए हैं। 

राजनाथ ने कहा कि जब कांग्रेस का शासन केन्द्र में था तो उन्होंने देश की पहली एयर स्ट्राइक मिजोरम पर ही कर दी थी। अब बीजेपी का शासन है जिसमें यह काम हम कभी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद से भारत दुनिया की पाँचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई है। साल 2027 में हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था होगी। पीएम-उज्ज्वला योजना के तहत, पूरे मिजोरम में 33,603 लाभार्थियों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि देश को स्पोटिर्ंग पावर बनाने का भी है।इसमें भी नॉर्थ-ईस्ट की बड़ी भूमिका है।अब भारत की टीमों में बड़ी संख्या में खिलाड़ी नार्थ ईस्ट से आते हैं। पिछले दो साल से डूरंड टूर्नामेंट नार्थ-ईस्ट में ही हो रहा है। 

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *