
प्रतिरूप फोटो
ANI
यह कार्यक्रम ‘‘नामधारी संप्रदाय के वर्तमान गुरु, श्री सतगुरु उदय सिंह जी की उपस्थिति’’ में यहां हुआ। केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री लेखी ने 200 रुपये का स्मृति सिक्का और 10 रुपये का मुद्रा सिक्का जारी किया।
केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सिख परोपकारी और समाज सुधारक श्री सतगुरु राम सिंह जी की दो सौवीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को एक स्मृति सिक्का और एक मुद्रा सिक्का जारी किया।
एक आधिकरिक बयान के अनुसार सिक्के जारी करने का यह कार्यक्रम ‘‘नामधारी संप्रदाय के वर्तमान गुरु, श्री सतगुरु उदय सिंह जी की उपस्थिति’’ में यहां हुआ।
केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्य मंत्री लेखी ने 200 रुपये का स्मृति सिक्का और 10 रुपये का मुद्रा सिक्का जारी किया।
लेखी ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में श्री सतगुरु राम सिंह जी के योगदान का जिक्र किया और कहा कि वह एक महान परोपकारी, विचारक और समाज सुधारक थे।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़