Maruti Grand Vitara या फिर Toyota Hyryder कौन सी CNG कार बेस्ट

Maruti Grand Vitara vs Toyota Hyryder: इंडियन कार बाजार में बिग साइज एसयूवी में सीएनजी वर्जन काफी पसंद किया जाता है। इसी सेगमेंट में दो धाकड़ कार हैं Maruti की Grand Vitara  और Toyota की Hyryder. मारुति अपनी कार में 9 कलर ऑप्शन देती है। वहीं, टोयोटा 4 व्हील ड्राइव ऑप्शन में आती है। जानिए इन दोनों कार के फीचर्स और कीमत।

Maruti Grand Vitara

कार में 360-डिग्री कैमरा मिलता है। इसमें 16-इंच के डुअल-टोन अट्रैक्टिव अलॉय व्हील दिए गए हैं। Maruti Grand Vitara में 27.97 kmpl की माइलेज निकलती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। इसमें 1490 cc का पेट्रोल इंजन आता है। कार में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।

Maruti Grand Vitara vs Toyota Hyryder
Maruti Grand Vitara vs Toyota Hyryder

मिलता है 6-स्पीड गियरबॉक्स 

यह कार सीएनजी वर्जन में भी आती है। कार में वायरलेस फोन चार्जर टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इस एसयूवी कार में ISOFIX चाइल्ड-सीट एंकर का फीचर है। इस कार में पैनोरमिक सनरूफ दी गई हैं और इसमें 4 व्हील ड्राइव मिलता है। इस कार में 9 कलर ऑप्शन आते हैं।

Toyota Hyryder

यह धाकड़ कार 1462 cc से 1490 cc इंजन में मिलती है। यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 86.63 से लेकर 101.64 Bhp का की हाई पावर देती है। यह कंपनी की 5 सीटर कार है, जिसमें 2 और 4 व्हील दोनों ड्राइव व्हील ऑप्शन मिलता है। इस कार में 19.39 से लेकर 27.97 kmpl तक की हाई माइलेज मिलती है। यह कार पेट्रोल और CNG दोनों वर्जन में ऑफर की जाती है।

Maruti Grand Vitara vs Toyota Hyryder
Maruti Grand Vitara vs Toyota Hyryder

यह कंपनी की 5-सीटर कार है

Toyota Urban Cruiser Hyryder बाजार में 10.86 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार का टॉप मॉडल 20 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। कार में E, S, G और V चार वेरिएंट आते हैं। इसका CNG वेरिएंट S and G ट्रिम में आता है। कंपनी अपनी से दमदार कार में सात मोनोटोन और चार डुअल टोन कलर ऑप्शन देती है। यह कंपनी की 5-सीटर कार है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *