Mallikarjun Kharge ने Rahul Gandhi की सुरक्षा को लेकर खड़े किए सवाल, अमित शाह को लिखा पत्र

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इस पत्र में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा के मुद्दे को को लेकर खड़गे ने बात की है। उन्होंने कमजोर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया है।

इस संबंध में मल्लिकार्जुन खड़गे ने अमित शाह को पत्र लिखा है। इस पत्र में खड़गे ने लिखा कि, आपको ज्ञात होगा की 14 जनवरी 2024 को कांग्रेस ने मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की है। ये यात्रा मुंबई तक जाएगी। इस यात्रा का मकसद है कि भारत की जनता में न्याय और सद्भावना बढ़ाई जा सके। 

गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज भी कसा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने 18 जनवरी को असम में प्रवेश किया था। इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब असम पुलिस ने राहुल गांधी को अधिक सुरक्षा देने की कोशिश की है। वहीं राहुल गांधी को पहले ही जेड प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। राहुल गांधी को अपनी यात्रा के दौरान असम में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर असम पुलिस ने आरोप लगाया है कि ये यात्रा तय रूट पर नहीं निकाली गई है। तय रूट के इतर इस यात्रा को निकाला गया है। असम पुलिस के मुताबिक यात्रा एनएच 27 पर पहुंची तो खानापारा ट्रैफिट पॉइंट के पास राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य नेताओं ने साजिश के तहत भीड़ को उकसाया। रास्ते से भीड़ को भटका कर गुवाहाटी शहर ले जाया गया।

असम पुलिस का कहना है कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल भीड़ हिंसक और अनियंत्रित हो गई थी। यात्रा में शमिल भीड़ को गुवाहाटी स्थित जीएस रोड की तरफ गैरकानूनी तरीके से बढ़ाया गया था। भीड़ के कारण सार्वजनिक मार्ग यानि एनएच 37 भी बाधित हुआ था। गुवाहाटी की जीएस रोड पर पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता उन्हें पुलिस पर हमले भी किए थे। 

कहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उग्रवादी गतिविधियों के बाद असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने सख्त कदम उठाए हैं। शर्मा के निर्देश पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ असम में एफआईआर दर्ज हुई है। उनके अलावा केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ पर भी एफआईआर दर्ज हुई है। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *