Mainpuri By-Election 2022 Voting Live: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह

08:05 AM, 05-Dec-2022

अगर किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है, तो भी वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। निर्वाचन आयोग ने इसके लिए 12 अन्य दस्तावेजों को भी वैकल्पिक दस्तावेज के रूप में मान्यता दी है। 

ये हैं वैकल्पिक मतदाता पहचान पत्र 

  • आधारकार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • बैंक की फोटोयुक्त पासबुक
  • डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक
  • श्रम मंत्रालय द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • स्मार्ट कार्ड
  • भारतीय पासपोर्ट
  • फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज
  • केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र
  • सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र
  • यूनीक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड में से एक कोई दस्तावेज

08:01 AM, 05-Dec-2022


वोट देने के लिए लाइन में लगे मतदाता
– फोटो : अमर उजाला

यहां दर्ज कराएं मतदान संबंधी शिकायत

जिला कंट्रोल रूम: -05672-297650 व 

05672-297651 और 05672-297652

कंट्रोल रूम प्रभारी: 9454417718

जिला निर्वाचन अधिकारी-9454417511

पुलिस अधीक्षक-9454400295

सीडीओ/प्रभारी अधिकारी कार्मिक-9454417710

उप जिला निर्वाचन अधिकारी-9454417582

08:00 AM, 05-Dec-2022

जिले के सभी 1756 मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराई कराई जा रही है। वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए कलक्ट्रेट मुख्यालय पर कंट्रोल रूम भी मनाया गया है। यहां कार्मिक तैनात किए गए हैं। अगर कहीं भी कोई गड़बड़ी नजर आती है तो तत्काल उस मतदेय स्थल के सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचित करेंगे। 

07:44 AM, 05-Dec-2022

जनपद से लगने वाली सीमाएं सील 

मैनपुरी में मतदान को लेकर जनपद से लगने वाली गैर जनपद की सीमाएं रविवार शाम को ही सील कर दी गईं। बेवर, किशनी, करहल, कुरावली, कुर्रा आदि थाना क्षेत्र से लगने वाली गैर जनपद की सीमाओं पर बैरियर लगाए गए हैं। सुरक्षा आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की ओर से देर रात तक बैरियर चेकिंग की गई। सभी प्रभारी निरीक्षकों को जनपद की सील की गई सीमाओं पर सर्तकता के साथ निगरानी और पेट्रोलिंग करते रहने के निर्देश दिए गए।

07:37 AM, 05-Dec-2022

ये प्रत्याशी हैं मैदान में

  • डिंपल यादव, सपा
  • रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा
  • भूपेंद्र सिंह धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
  • प्रमोद यादव, भारतीय कृषक दल
  • सुषमा देवी, निर्दलीय
  • सुरेश चंद्र, निर्दलीय

07:37 AM, 05-Dec-2022

मतदेय स्थल और मतदाताओं का विवरण

जिला विधानसभा क्षेत्र मतदान केंद्र मतदेय स्थल पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य कुल मतदाता
मैनपुरी मैनपुरी सदर 256 420 182655 157177 17 339849
मैनपुरी भोगांव 331 451 182512 156398 25 338935
मैनपुरी किशनी 330 410 165871 140501 11 306383
मैनपुरी करहल 352 475 199390 167652 6 367048
इटावा जसवंत नगर 339 483 209799 180916 18 390733
कुल   1608 2239 940227 802644 77 1742948

07:21 AM, 05-Dec-2022

Mainpuri By-Election 2022 Voting Live: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। आज मतदन का दिन है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। घिरोर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कंजाहार स्थित मतदेय स्थल पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लग गई। पोलिंग बूथों पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मोकपोल के बाद मतदान शुरू कराया गया। सभी मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराई जा रही है। सड़कों पर सुबह पांच बजे से सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ियां नजर आईं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *