
प्रतिरूप फोटो
Creative Common
अधिकारी ने बताया कि हमले में जेलर शेरखान पठान को चोट आयी और उनकी कलाई टूट गई। उन्होंने बताया, ‘‘जब पठान जेल के सर्कल एक क्षेत्र में ड्यूटी पर थे, तभी कैदी प्रकाश रेनुसे, विक्की कांबले और 10 अन्य ने उन पर हमला कर दिया।’’
महाराष्ट्र के पुणे की यरवदा केंद्रीय जेल के दर्जन भर कैदियों ने बृहस्पतिवार की सुबह एक जेलर पर कथित तौर पर हमला कर दिया, जिससे इस घटना में उनकी कलाई टूट गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि हमले में जेलर शेरखान पठान को चोट आयी और उनकी कलाई टूट गई।
उन्होंने बताया, ‘‘जब पठान जेल के सर्कल एक क्षेत्र में ड्यूटी पर थे, तभी कैदी प्रकाश रेनुसे, विक्की कांबले और 10 अन्य ने उन पर हमला कर दिया।’’
उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़