Maa Baglamukhi, the goddess of royalty and her holy places | Maee Baglamukhi : राजसत्ता की देवी बगलामुखी, जानें देश में मौजूद माई के प्रमुख पावन पीठ

locationभोपालPublished: Dec 06, 2022 12:44:17 pm

Maa Baglamukhi : शक्ति की साधना में मां बगलामुखी का विशेष महत्व माना गया है। मां बगलामुखी शत्रुओं पर विजय दिलाती हैं। वहीं मान्यता है कि जीवन से जुड़े बड़े से बड़े कष्टों को मां बगलामुखी की साधना पलक झपकते ही दूर कर देती है।

jay_maee.jpg

राजसत्ता की देवी व शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली देवी के नाम से विश्व विख्यात मां बगलामुखी (maa baglamukhi) का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह सभी प्रकार के संकट और शत्रुओं से बचाने वालीं हैं। ऐसे में देश के अंदर मां बगलामुखी (maa baglamukhi) के देश भर में कई पावन पीठ (maa baglamukhi holy places) हैं। माना जाता है कि इन पावन पीठों (maa baglamukhi holy places) के दर्शन मात्र से साधक के समस्त समस्याएं दूर होने के साथ ही उनकी समस्त मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं। बगलामुखी देवी (maa baglamukhi) बाएं हाथ से शत्रुओं की जिह्वा का अग्रभाग तथा दाएं हाथ में मुद्गर पकड़े हुए शत्रुओं का नाश करने वाली हैं। माना जाता है कि दस महाविद्याओं में बगलामुखी माता (maa baglamukhi) में इतनी शक्ति है जो भाग्य में लिखी चीजों को भी बदल देती हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *