लखनऊ के मलिहाबाद में एक दुल्हन वरमाला के बाद स्टेज पर गिर गई, जिसे सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दुल्हन को मृत घोषित कर दिया।
Lucknow
oi-Rahul Goyal

Lucknow News: खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। यहां एक शादी समारोह में ऐसी घटना घटित हुई कि शादी की सारी खुशियां अचानक से मातम में बदल गईं। दरअसल, यहां दूल्हे को वरमाला पहनाने के बाद दुल्हन संदिग्ध हालातों में बेहोश होकर गिर गई। जिसके बाद उसे आनन-फानन में सामुदायिक केंद्र ले जाया गया जहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह मामला लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के भदवाना गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांव निवासी राजपाल शर्मा की बेटी शिवांगी की शादी बुद्धेश्वर निवासी विवेक से तय हुई थी। शुक्रवार (02 दिसंबर) को विवेक की बरात बुद्धेश्वर से मलिहाबाद पहुंची तो सभी के चेहरे पर खुशियां थीं। बरात के स्वागत सत्कार के बाद लोगों ने खाना खाया और स्टेज के पास वरमाला की रस्म देखने पहुंचे। इस दौरान दूल्हे विवेक ने दुल्हन शिवांगी को वरमाला पहनाई।
इसके बाद शिवांगी ने विवेक को वरमाला पहनाई। वरमाला पहनाने के बाद शिवांगी अचानक से चक्कर खाकर स्टेज पर ही गिर पड़ी। आनन-फानन में शिवांगी को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि शिवांगी की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही सभी लोगों के होश उड़ गए। शादी समारोह में जिन लोगों के चेहरों पर खुशियां छाईं हुई थीं, उनकी खुशियां मातम में बदल गईं।
ये भी पढ़ें:- सोसाइटी की लिफ्ट में 10 मिनट तक फंसा रहा मासूम, दबाया इमरजेंसी बटन-दरवाजे पर मारे हाथ
इस दुखद घटना से दुल्हन की मां कमलेश कुमारी, छोटी बहन सोनम, भाई अमित, कोमल सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तो वहीं, दूल्हा विवेक भी अपनी दुल्हन की मौत से सदमे में है। किसी को भी समझ नहीं आ रहा कि ऐसा कैसे हो गया।
English summary
Lucknow News: Bride fell on the stage after varmala and dies of heart attack
Story first published: Sunday, December 4, 2022, 9:54 [IST]