Lok Sabha Elections: BJP ने जारी की 23 राज्यों के प्रभारियों की लिस्ट, बैजयंत पांडा को बड़ी जिम्मेदारी

nadda shah

ANI

ओडीशा के लिए विजयपाल सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है जबकि पंजाब के लिए विजय भाई रुपाणी रहेंगे। पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडे होंगे जबकि अमित मालवीय और आशा लकड़ा सह प्रभारी होंगे।

भाजपा ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ा कदम उठाया है। भाजपा ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। इसमें बैजयंत पांडा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बैजयंत पांडा को उत्तर प्रदेश के नया प्रभारी बनाया गया है। वहीं, विनोद तावड़े को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया। बिहार में विनोद तावडे के साथ सांसद दीपक प्रकाश सह प्रभारी होंगे। वहीं कुछ महत्वपूर्ण राज्यों की बात करें तो हरियाणा के लिए त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव को जिम्मेदारी दी गई है यहां सुरेंद्र नागर उनके साथ सह प्रभारी होंगे। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और विधायक श्रीकांत शर्मा हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रभारी होंगे। जम्मू कश्मीर की जिम्मेदारी तरुण चुग को दी गई है। झारखंड लक्ष्मीकांत वाजपेयी देखेंगे। कर्नाटक का चुनाव प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल को बनाया गया है जो गोरखपुर से आते हैं। वहीं, केरल प्रकाश जावड़ेकर देखेंगे। मध्य प्रदेश में महेंद्र सिंह चुनाव प्रभारी होंगे जबकि उनके साथ सतीश उपाध्याय जाएंगे। ओडीशा के लिए विजयपाल सिंह तोमर को चुनाव प्रभारी बनाया गया है जबकि पंजाब के लिए विजय भाई रुपाणी रहेंगे। पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पांडे होंगे जबकि अमित मालवीय और आशा लकड़ा सह प्रभारी होंगे। 

बिहार में एक ओर जहां राजनीतिक हलचल जारी है तो वहीं उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर फाइनल डील हो चुकी है। इस बात की जानकारी अखिलेश यादव ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में साफ तौर पर बताया कि समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को 11 सीटें दी है। उन्होंने कहा कि 11 सीटों के साथ यह अच्छी शुरुआत हुई है। यह इंडिया गठबंधन के लिए बड़ी राहत की बात है। इसको लेकर अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। ‘इंडिया’ की टीम और ‘पीडीए’ की रणनीति इतिहास बदल देगी।

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *