Kartik Aaryan के साथ Aashiqui 3 में नजर आएंगी Tara Sutaria? अफवाहों पर Anurag Basu ने दिया जवाब

Kartik Aaryan With Tara Sutaria

Prabhasakshi

‘आशिकी 3’ में तारा सुतारिया के होने की खबरें गर्मागर्म चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालाँकि, अनुराग बसु ने इन सब खबरों को अटकले बताकर खारिज कर दिया है। बसु ने कथित तौर पर कहा कि नहीं, अभी तक किसी को भी फाइनल नहीं किया गया है।

अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री तारा सुतारिया को हाल ही में बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे, जिसके बाद लोगों ने दोनों कलाकारों के रिश्ते में होने के कयास लगाने शुरू कर दिए थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यह भी अफवाह उड़ रही है कि कार्तिक और तारा अपनी आगामी फिल्म आशिकी 3 का हाइप बनाने के लिए ये सब कर रहे हैं। बता दें, ‘आशिकी 3’ के लिए कार्तिक का नाम फाइनल हो चुका हैं। वहीं अफवाह है कि तारा फिल्म में लीड रोल निभाती नजर आएगी।

‘आशिकी 3’ में तारा सुतारिया के होने की खबरें गर्मागर्म चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालाँकि, अनुराग बसु ने इन सब खबरों को अटकले बताकर खारिज कर दिया है। हिंदुस्तान टाइम से बातचीत के दौरान बसु ने ये टिप्पणी की है। बसु ने कहा, ‘नहीं, फिल्म की मुख्य महिला भूमिका को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। बाहर जो भी चल रहा है वह महज अटकले हैं।’ तारा का नाम लेकर पूछे जाने पर बसु ने कथित तौर पर कहा कि नहीं, अभी तक किसी को भी फाइनल नहीं किया गया है।

आशिकी फ्रेंचाइजी की अब तक दो फिल्में रिलीज हुई है, जो बॉक्स-ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर थी। पहली फिल्म साल 1990 में रिलीज़ हुई थी, जिसमें राहुल रॉय और अनु अग्रवाल ने अभिनय किया था। इस फिल्म के गाने अब तक लोगों के दिलों पर राज करते हैं। दूसरी फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर नजर आये थे। आशिकी 2 साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी, इसके गानों ने जबरदस्त प्रसिद्धि हासिल की और कलाकरों का करियर रातों-रात पटरी पर ला दिया। अब फिल्म की अगली क़िस्त के लिए कार्तिक आर्यन का नाम फाइनल है। उनके अपोजिट फीमेल लीड को ढूंढ़ने का काम जारी है।

अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *