
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
झंडे को हटाने के बाद स्थानीय लोगों ने मांग की है कि झंडा फिर से लगाया जाना चाहिए। स्थानीय लोगों की इस मांग के बाद इलाके में सुरक्षा व्यव्स्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि गांव में स्थिति बेहद गंभीर और तनावपूर्ण बनी हुई है। इस मामले पर राजनीतिक दल बयानबाजी भी कर रहे है।
कर्नाटक में मांड्या के पास केरागोडु गांव में इन दिनों बेहद गंभीर स्थिति बनी हुई है। गांव में लगाए गए 108 फीट बड़े झंडे को हटाने के संबंध में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। भगवा रंग के इस झंडे पर हनुमान जी का चित्र बना है। इस झंडे को हटाने के बाद लगातार विवाद हो रहा है।
झंडे को हटाने के बाद स्थानीय लोगों ने मांग की है कि झंडा फिर से लगाया जाना चाहिए। स्थानीय लोगों की इस मांग के बाद इलाके में सुरक्षा व्यव्स्था कड़ी कर दी गई है। हालांकि गांव में स्थिति बेहद गंभीर और तनावपूर्ण बनी हुई है। इस मामले पर राजनीतिक दल बयानबाजी भी कर रहे है। विपक्षी बीजेपी-जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस सरकार के नेता आपस में जुबानी जंग भी लड़ रहे है।
जानकारी के मुताबिक ध्वज उतारे जाने के बाद पूरे इलाके में काफी विरोध प्रदर्शन किया गया है। रविवार को भी यहां भरी विरोध प्रदर्शन किया गया था। पुलिस को स्थिति को काबू में करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। बता दें की हनुमान ध्वज हटाने के बाद वहां तिरंगा लहराया गया है। इसके बाद सोमवार को भी लोगों ने इकट्ठा होकर जय श्री राम के नारे लगाए है। स्थानीय लोगों ने उपायुक्त कार्यालय तक भगवा झंडा लिए मार्च भी निकाला।
अन्य न्यूज़