Karnataka : भाजपा ने जिला इकाई के अध्यक्षों की नियुक्ति की, लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी पार्टी

BJP

प्रतिरूप फोटो

Creative Common

भाजपा की राज्य इकाई द्वारा जारी सूची के अनुसार, बेंगलुरु के पूर्व उपमहापौर एस. हरीश को बेंगलुरु उत्तर का जिलाध्यक्ष बनाया गया, वहीं सप्तगिरि गौड़ा को बेंगलुरु मध्य का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले रविवार को पार्टी की 39 जिला इकाइयों के प्रमुखों की नियुक्ति की।

भाजपा की राज्य इकाई द्वारा जारी सूची के अनुसार, बेंगलुरु के पूर्व उपमहापौर एस. हरीश को बेंगलुरु उत्तर का जिलाध्यक्ष बनाया गया, वहीं सप्तगिरि गौड़ा को बेंगलुरु मध्य का जिलाध्यक्ष बनाया गया।

सूची के अनुसार, जयनगर विधायक सी.के. राममूर्ति को बेंगलुरु दक्षिण जिले का अध्यक्ष बनाया गया।
अन्य नियुक्तियों में एल. नागेंद्र को मैसूरु शहर की जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया जबकि एल.आर. महादेवस्वामी को मैसूर देहात जिले, गीता सुतार को बेलगावी शहर और सुभाष पाटिल को बेलगावी देहात जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *