
ANI
उपचुनाव कराने की आवश्यकता इसलिए पड़ी कि पुत्तन्ना, जो भाजपा उम्मीदवार के रूप में बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, वह राजाजीनगर निर्वाचन क्षेत्र से 2023 विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में चले गए थे। उस चुनाव में उन्हें भाजपा के सुरेश कुमार ने हराया था।
कांग्रेस उम्मीदवार पी पुत्तन्ना ने मंगलवार को बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधान परिषद का उपचुनाव जीत लिया।
उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा-जद(एस) गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार ए पी रंगनाथ को 1,507 मतों के अंतर से हराया।
उपचुनाव कराने की आवश्यकता इसलिए पड़ी कि पुत्तन्ना, जो भाजपा उम्मीदवार के रूप में बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, वह राजाजीनगर निर्वाचन क्षेत्र से 2023 विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस में चले गए थे। उस चुनाव में उन्हें भाजपा के सुरेश कुमार ने हराया था।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़