Japan vs Croatia: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप में राउंड-16 के मुकाबले में क्रोएशिया ने जापान को हरा दिया है। क्रोएशिया ने जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हरा दिया है। मैच फुल टाइम तक 1-1 से बराबर रहा। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा। क्रोएशिया की ओर से शूट लेने आए व्लासिच, ब्रोजोविच और पसालिच ने गोल किया। वहीं, लिवाजा चूक गए। वहीं, जापान की ओर से सिर्फ असानो ने किया।
2022 Round of 16: Won on penalties ✅ https://t.co/muF00H1wiE
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) December 5, 2022
क्रोएशिया और जापान मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया है। यह इस वर्ल्ड कप का पहला मैच है जो पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा है। एक्स्ट्रा टाइम में भी स्कोर 1-1 से बराबर रहा। एक्स्ट्रा टाइम में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाईं। जापान के लिए 43वें मिनट में डेजेन माइडा ने गोल किया था। वहीं, क्रोएशिया के लिए 55वें मिनट में इवान पेरिसिच ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया था। इसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। वहां भी दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा।