![NIA raids NIA raids](https://images.prabhasakshi.com/2024/2/nia-raids_large_0919_153.webp)
प्रतिरूप फोटो
ANI
अधिकारियों ने बताया कि एक निजी स्कूल और उसके अध्यक्ष समेत तीन अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर एनआईए के अधिकारियों ने छापा मारा। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादी गतिविधियों के वित्त पोषण और युवाओं को कट्टरपंथी बनाने में कथित रूप से शामिल तत्वों के खिलाफ अपनी कार्रवाई के तहत शनिवार को यहां छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि जम्मू शहर के गुज्जर नगर और शहीदी चौक समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है।
अधिकारियों ने बताया कि एक निजी स्कूल और उसके अध्यक्ष समेत तीन अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर एनआईए के अधिकारियों ने छापा मारा।
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़