
प्रतिरूप फोटो
ANI
अधिकारियों ने कहा कि कुमार नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास सरयाह गांव का निवासी था और सेना में पोर्टर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने बताया की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास विस्फोट में सेना के एक पोर्टर की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना शाम को नौशेरा सेक्टर के मकरी गांव में हुई।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल से राजेश कुमार का शव बरामद कर लिया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि कुमार नौशेरा में नियंत्रण रेखा के पास सरयाह गांव का निवासी था और सेना में पोर्टर के रूप में काम कर रहा था।
पुलिस ने बताया की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़