Israel Palestine Conflict । इजराइली नागरिकों की Egypt में हत्या, पुलिसकर्मी ने गोली से उड़ाया

Gun Violence

प्रतिरूप फोटो

Prabhasakshi

मिस्र और इजराइल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मिस्र के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह घटना शहर के ‘पोम्पी पिलर’ पर्यटन स्थल पर हुई। इसने कहा कि घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। हालांकि, मंत्रालय ने घटना के संबंध में अधिक विवरण साझा नहीं किया।

काहिरा। मिस्र के अलेक्जेंड्रिया शहर में रविवार को एक पुलिसकर्मी ने एक पर्यटक स्थल पर इजराइली पर्यटकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिससे इजराइल के दो और मिस्र के एक नागरिक की मौत हो गई। मिस्र और इजराइल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मिस्र के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह घटना शहर के ‘पोम्पी पिलर’ पर्यटन स्थल पर हुई। इसने कहा कि घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। हालांकि, मंत्रालय ने घटना के संबंध में अधिक विवरण साझा नहीं किया।

इजराइल के विदेश मंत्रालय ने घायल की पहचान इजराइली नागरिक के रूप में की है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इजरायली अधिकारी इजरायलियों को स्वदेश लाने के लिए मिस्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ‘एक्स्ट्रा न्यूज’ चैनल ने सूत्रों के हवाले से कहा कि संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा बलों ने घटना के बाद तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। मिस्र में हुई यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब इजराइल और फलस्तीनी चरमपंथियों के बीच संघर्ष जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *