
प्रतिरूप फोटो
ANI Image
इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा का उपयोग हुआ है। इसने सोमालिया के पूर्वी तट पर नौकायन कर रहे ईरान के ध्वज वाली मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री डाकूओं के प्रयास को विफल कर दिया है।
अरब सागर में भारतीय नौ सेना का शौर्य देखने को मिला है। भारतीय नौसेना ने बीते 24 घंटों में ही अरब सागर में दो जहाजों का रेस्क्यू किया है। इन जहाजों को लुटेरों से बचाया गया है। नौसेना ने एक जहाज से 19 पाकिस्तानियों और दूसरे जहाज से 17 क्रू मेंबर्स का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है।
इस ऑपरेशन के जरिए भारतीय नौसेना ने 28 और 29 जनवरी को अरब सागर में दो जहाजों को हाईजैक होने से बचाया है। बता दें कि इस ऑपरेशन में भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा का उपयोग हुआ है। इसने सोमालिया के पूर्वी तट पर नौकायन कर रहे ईरान के ध्वज वाली मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी पर समुद्री डाकूओं के प्रयास को विफल कर दिया है। नौसेना ने सोमवार को 19 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलता से बचाने में सफलता हासिल की है।
अन्य न्यूज़