Hyderabad के लिए उड़ान भरने के बाद Vistara का विमान तकनीकी खराबी के कारण Mumbai लौटा

Vistara

प्रतिरूप फोटो

Creative commons

विस्तारा ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, विमान चालकों ने एहतियातन लौटने का फैसला किया और उड़ान को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।

मुंबई से हैदराबाद जा रहे विस्तारा के एक विमान को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद किसी तकनीकी गड़बड़ी के कारण यहां वापस आना पड़ा। एयरलाइन ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना शनिवार को हुई।
एयरलाइन ने एक बयान में बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई थी।
उसने कहा, ‘‘17 फरवरी 2024 को मुंबई से हैदराबाद के लिए संचालित होने वाली विस्तारा की उड़ान संख्या यूके531 में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद तकनीकी गड़बड़ी का पता चला।’’

विस्तारा ने कहा कि मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार, विमान चालकों ने एहतियातन लौटने का फैसला किया और उड़ान को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।



अन्य न्यूज़



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *