Hoysala Temples: यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होयसल मंदिर

Hoysala Temples Listed As World Heritage: कर्नाटक के विश्व प्रसिद्ध होयसल मंदिरों के समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। यूनेस्को ने एक्स (ट्विटर का पूर्व नाम) पर बधाई देते हुए कहा कि भारत को बधाई हो! विश्व विरासत सूची में शामिल हुआ होयसल मंदिरों के समूह। यूनेस्को के इस पोस्ट को पीएम नरेंद्र मोदी ने रिपोस्ट करते हुए कहा कि होयसल के शानदार पवित्र स्मारकों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।

पीएम मोदी ने होयसल मंदिर की फोटो की पोस्ट

पीएम मोदी ने विश्व विरासत सूची में होयसल मंदिरों के समूह के शामिल होने पर लिखा कि भारत के लिए और अधिक गौरव! होयसल के शानदार पवित्र स्मारकों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। होयसल मंदिरों की शाश्वत सुंदरता और जटिल विवरण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हमारे पूर्वजों की असाधारण शिल्प कौशल का प्रमाण हैं।

होयसलेश्वर मंदिरों के समूह उत्कृष्ट रचनाएं

कर्नाटक के विश्व प्रसिद्ध होयसल मंदिरों के समूह को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जाना भारत के लिए गौरव की बात है। कर्नाटक में बेलूर, हलेबिड और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिर भारत के सांस्कृतिक वैभव के प्रतीक हैं। वहीं, इसकी खासियत की बात करें तो ये बेलूर का चन्नकेश्वर मंदिर, हलेबिड का केदारेश्वर और होयसलेश्वर मंदिर, सोमनाथपुर का केशव मंदिर उत्कृष्ट रचनाएं हैं। इसमें हिंदू धर्म से संबंधित देवी देवताओं के चित्रों, मूर्तियों को उकेरा गया है।

मंदिरों की विशेषता हाइपर-रियल मूर्तियां

यूनेस्को ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में जानकारी दी है कि मंदिरों की विशेषता हाइपर-रियल मूर्तियां हैं। साथ ही इनके पत्थर पर नक्काशी की गई है, जो संपूर्ण वास्तुशिल्प सतह को कवर करती है।

– विज्ञापन –

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *