भोपालPublished: Dec 06, 2022 09:00:26 pm
Ganesh Puja :विघ्नहर्ता की नाराजगी के कारण चारों तरफ से मिलेगी असफलता, माना जाता है कि यदि गणपति रुष्ट हो जाएं, तो कई तरह समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सप्ताह के सातों दिनों में से बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है। इसका कारण यह है कि बुध ग्रह के कारक देव स्वयं भगवान श्री गणेश जी है। गणेश जी को विघ्नकर्ता और विघ्नहर्ता नामों से भी जाना जाता है। माना जाता है कि बुधवार के दिन गणेश जी की विधि-विधान से पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके अलावा इस दिन गणपति प्रसन्न होकर भक्तों के सभी कष्ट दूर कर देते हैं।