भोपालPublished: Dec 09, 2022 04:24:31 pm
आज का राशिफल, 10 दिसंबर 2022: आज शनिवार के दिन माता काली की पूजा का विशेष महत्व है, वहीं इस दिन शनिदेव व हनुमानजी की पूजा का भी विधान है। शनि को ज्योतिष में न्याय का देवता माना गया है। वहीं इसे नियंत्रित करने वाली देवी माता काली हैंं। दुख के कारक शनि हर जातक की कुंडली को प्रभावित करते हुए, साथ ही उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं।

Aaj Ka Rashifal: आज साल 2022 की 10 दिसंबर की तारीख को शनिवार Saturday का दिन है। शनि को न्याय का देवता माना गया है। वहीं कुंडली में यह दुख का कारक माना जाता है। जबकि किसी भी जातक को कर्मों के आधार पर फल शनिदेव ही प्रदान करते हैं। वहीं शनि ग्रह को संचालित करने वाली देवी माता काली हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि की साढे साती व ढइया की दृष्टि जातक पर काफी असर डालती हैं। वहीं शरीर में यह पैर के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला जबकि रत्न नीलम है।