![Himachal Congress Himachal Congress](https://images.prabhasakshi.com/2024/1/himachal-congress_large_1236_153.webp)
प्रतिरूप फोटो
ANI
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्दी की जानी चाहिए ताकि वे मैदान में उतर सकें और राज्य की सभी चार लोकसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित कर सकें।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार से प्रचार अभियान शुरू करेगी। पार्टी नेताओं ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राज्य के सभी मंत्री पिछले एक साल में कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार करने के अलावा लोगों के सामने भाजपा का असली चेहरा उजागर करने के लिए हर निर्वाचन क्षेत्र में पांच से छह चक्कर लगाएंगे।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा जल्दी की जानी चाहिए ताकि वे मैदान में उतर सकें और राज्य की सभी चार लोकसभा सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित कर सकें।
राम मंदिर का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा, “हिमाचल प्रदेश में लगभग 98 प्रतिशत लोग हिंदू हैं और भगवान राम सहित सभी देवी-देवताओं की पूजा करते हैं।”
उन्होंने कहा, ‘‘हमें भगवान राम में आस्था है और जब भी मौका मिलेगा हम अयोध्या जाएंगे।’’
इस बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र पर राज्य के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़