![Alia Bhatt Alia Bhatt](https://images.prabhasakshi.com/2023/8/alia-bhatt_large_2132_80.webp)
‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में आलिया भट्ट ने दक्षिण एशियाई लड़की ‘केया धवन’ की भूमिका निभाई है। फिल्म में अभिनेत्री ने अपने डायलाग दक्षिण एशियाई लहजे में बोले हैं, जिसकी वजह से लोग उनके किरदार से आसानी से जुड़ पा रहे हैं। आलिया का ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में इंडियन इंग्लिश बोलना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बीते 11 अगस्त को स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से हॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म में अभिनेत्री ने एक 22 वर्षीय हैकर केया धवन की भूमिका निभाई है। ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में आलिया ने अपने किरदार को बखूबी निभाया है। यहीं वजह है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उनकी जमकर तारीफ हो रही हैं। अभिनय के अलावा फिल्म में आलिया का इंडियन एक्सेंट भी चर्चा में बना हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। इसी के साथ कुछ लोगों ने प्रियंका चोपड़ा के अमेरिकन फिल्मों में ‘फेक एक्सेंट’ के इस्तेमाल करने पर कटाक्ष भी किया है।
‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में आलिया भट्ट ने दक्षिण एशियाई लड़की ‘केया धवन’ की भूमिका निभाई है। फिल्म में अभिनेत्री ने अपने डायलाग दक्षिण एशियाई लहजे में बोले हैं, जिसकी वजह से लोग उनके किरदार से आसानी से जुड़ पा रहे हैं। आलिया का ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में इंडियन इंग्लिश बोलना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे अच्छा लगा कि कैसे आलिया ने अपने उच्चारण में कोई दिखावा नहीं किया और उसे वैसे ही रखा।’ एक अन्य ने लिखा, ‘आलिया भट्ट का एक्सेंट बहुत अच्छा लगा।’
Keya ! 🫶🏼
I loved how alia hasn’t faked her accent and kept it the way it is. @aliaa08 loved you in heart of stone.💗
ps. The only good thing about movie #HeartOfStone pic.twitter.com/ZJd74PRYx5
— s (@sheeknowz) August 11, 2023
आलिया भट्ट की तारीफ करने वाले यूजर्स ने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा के एक्सेंट पर सवाल उठाये और उसे नकली बताया। बता दें, प्रियंका को हमेशा उनके अमेरिकन एक्सेंट को लेकर ट्रोल किया जाता रहा है। हालाँकि, उनके फैंस ने हमेशा से अभिनेत्री का बचाव किया है। प्रियंका ने साल 2015 में टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ से हॉलीवुड में कदम रखा था। इसमें उन्होंने एलेक्स पेरिस की भूमिका निभाई थी, जो अमेरिका में पैदा और पली-बढ़ी थी। अभिनेत्री को इस सीरीज में उनके अमेरिकन एक्सेंट को लेकर काफी ट्रोल किया गया था।
अन्य न्यूज़